by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              

Types of Noun (नाउन) - संज्ञा के प्रकार

Page 1 of 6 : Noun Page

Common Noun और Proper Noun

All nouns can be classified into two major groups - Common Noun and Propoer Noun.

Common noun is a name given every person, place, animal or thing in of the same type. Proper noun is the name of a particular person, place, animal or thing.

किसी भी नाउन को दो प्रमुख वर्ग (Common और Proper) में वर्गिकृत किया जा सकता है. नीचे दिये वाक्य को देखिये

Ramesh is a good boy

यहां Ramesh और boy दोनो ही Noun हैं. Ramesh एक विशेष लड़के की ओर संकेत करता है और boy किसी लड़के की ओर. यह Boy कोई भी लड़का हो सकता है, जो इस बार रमेश है.

यहाँ Ramesh proper noun है और boy आता है common noun की श्रेणी में.

वह नाम जो एक वर्ग या एक प्रकार के विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं को समान रूप से दिया जाता है common noun कहलाता है. Proper noun वह नाम है जो किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान को दिया जाता है.

उदाहरण:

  • girl, boy, city, state सब common noun हैं. ये आम नाम हैं जो किसी उस श्रेणी के किसी भी वस्तु, व्यक्ति या स्थान का हो सकती है, और
  • Meena, Ram, Bilaspur, Chhattisgarh आते हैं proper noun की श्रेणी में. ये किसी एक वस्तु, व्यक्ति या स्थान का है सकती है.

लिखते समय, Proper Noun का पहला अक्षर हमेशा capital letter में लिखा जाता है, जैसे...

Ritu, Ramesh, Bilaspur, Chhattisgarh, Wednesday इत्यादि.

Proper Noun तो किसी विषेश व्यक्ति, जगह या वस्तु का नाम होता है और इस पर अधिक चर्चा न करते हुए आओ common noun को थोड़ा और समझने का प्रयास करते हैं.

Common Noun वह नाम है जो एक वर्ग या एक प्रकार के विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं को समान रूप से दिया जाता है. व्यक्ति या वस्तु की संख्या, प्रकार, वर्ग और लिंग के अनुसार common noun को अलग-अलग तरह से वर्गिकृत किया जा सकता है. आगे ऐसे ही कुछ वर्गिकरण के प्रकारों पर नजर डालते हैं...

Common Noun के अंतर्गत आने वाले कुछ nouns को Collective noun और कुछ को Abstract noun की श्रेणी में वर्गित किया जा सकता है.

Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries
Sound