by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              

Types of Noun (नाउन) - संज्ञा के प्रकार

Page 3 of 6 : Noun Page

Abstract Noun

Abstract noun is the word used as the name of a quality, action or state when that quality, action or state is considered as an object.

किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के गुण का वर्णनन करने हम ऐसा कुछ कहते हैं...
He is a good person. (वह एक अच्छा व्यक्ति है.)

अगर किसी गुण का वर्णनन करना हो तब हमें उस गुण के संज्ञा रूप वाले शब्दों की जरूरत पड़ती है. जैसे...
What is goodness? (अच्छाई क्या है?)

good एक ऐसा शब्द है जिसका उप्योग person के गुण के बारे में जानकारी देने के लिये किया गया है और goodness (अच्छाई) उसका संज्ञा रूप है.

किसी गुण, कर्म या अवस्था का उल्लेख जब किसी वस्तु की तरह करना हो तब उस गुण, कर्म या अवस्था का जो संज्ञा रूप (noun form) प्रयुक्त किया जाता है उसे Abstract Noun कहते हैं.

जैसे, उदाहरण के लिये...

Quality
(गुण )
goodness अच्छाई
whiteness सफेदी
honesty इमान्दारी
bravery बहादुरी
     
Action
(कर्म)
pleasure प्रसन्नता
movement हरकत
judgement फैसला
     
State
(अवस्था)
childhood बचपन
youth युवावस्था
poverty गरीबी


Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries
Sound