by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              

Types of Noun (नाउन) - संज्ञा के प्रकार

Page 5 of 6 : Noun Page

Number

A noun that indicates a single object is a singular noun, whereas

nouns indicating more than one object is recognized as a plural noun.


Noun के रूप से यह भी जानकारी प्राप्त हो जाती है कि वह एक व्यक्ति या वस्तु को दर्शाता है या एक से अधीक की.

उदाहरण के तौर पर...
boy (लड़का) और boys (लड़के)
girl (लड़की) और girls (लड़कियां)
class (कक्षा) और classes (कक्षाएं)
ox (बैल) और oxen (बैलें)


Singular and Plural

अंग्रेजू भाषा में दो Numbers का प्रावधान है.

जिस संज्ञा (noun) से एक व्यक्ति या वस्तु का आभास होता है वह Singular (सिंगुलर - एक वचन) कहलाता है और एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं का आभास कराने वाले संज्ञा को Plural (प्लूरल - बहु-वचन) कहते हैं.

Plural कैसे बनता है ?

Singular शब्द के रूप के अनुसार अलग-अलग नियमों के तहत उसका plural रूप तैयार किया जा सकता है.

Plural बनाने के कुछ नियम नीचे दिये गये हैं.
1. s लगा कर
Plural बनाने का सबसे आम तरीका है शब्द के अंत में "s" लगा कर.
singular   plural
pen का pens
girl का girls
shop का shops
friend का friends


2. "es" लगा कर
  • लेकिन जब Singular रूप का आखरी अक्षर s, sh या x हो तब es लगाया जाता है.
  • कुछ ch से खत्म होने वाले शब्दों में भी "es" लगाकर plural रूप तैयार होता है.
  • अधिकंश o से खत्म होने वाले Singular शब्दों का भी plural रूप es लगाकर ही तैयार होता है.
singular   plural
class का classes
match का matches
brush का brushes
box का boxes
buffalo का buffaloes


Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries
Sound