by, DATA SPEC
English Language Tutorial In Hindi
ENGLISH GRAMMAR


On-Line Tutorial
Search by Google

Web
www.dataspec.info              
Brief introduction in English

Adverb (एडवर्ब) - क्रिया विशेषण

Adverb शब्द-भेद की श्रेणी में वे शब्द आते हैं जो verb, adjective या अन्य adverb के अर्थ को सुधारते या उसकी विशेषता प्रकट करते हैं.

Raju runs quickly.
This is a very sweet mango.
Sahib reads quite clearly.

वाक्यों के आरम्भ में प्रयुक्त adverb कभी-कभी किसी एक शब्द को modify न करके सम्पूर्ण वाक्य को modify करता है.

Evidently the facts are correct.
Luckily no one was hurt in the accident.
Probably he is mistaken.

Kind of Adverbs एडवर्ब के प्रकार

वाक्य में उप्योग से उभरने वाले अर्थ के अनुसार adverb को अलग-अलग प्रकार में विभाजित किया जा सकता है.

Adverbs of Time
यह adverb प्रकट करता है कि काम कब हुआ.
1. I am going to school now. "now" और "late" दोनों ही verb द्वारा किये जा रहे कार्य के समय के बारे में जानकारी देते हैं.
2. He arrived late for work
before, after, daily, never, yesterday जैसे adverbs जो verb द्वारा किये जाने वाले कार्य के समय से सम्बधित जानकारी देते हैं उन्हें adverbs of time कहते हैं.


Adverbs of Frequency
Adverb of number प्रकट करता है कि काम कितनी बार हुआ.
1. I have read the book twice. "twice" और "often" दोनों ही इस बात की जानकारी देते हैं कि कितनी बार verb द्वारा किये जा रहे कार्य हो रहे हैं.
2. He often comes here.
often, twice, seldom, once जैसे adverbs जो verb द्वारा किये जाने वाले कार्य की संख्या के बारे में देते हैं उन्हें adverbs of number या adverb of frequency कहते हैं.


Adverbs of Place
इस Adverb से पता चलता है कि काम कहाँ (किस जगह) हुआ या होना है.
1. Come here. यहाँ "here" और "there" का उप्योग come तथा go के साथ किया गया है. और ये इस बात की जानकारी देता है कि कहाँ आना या जाना हैं.
2. Go there.
in, out, here, there, under, above इस श्रेणी (adverb of place) में प्रयुक्त होने वाले कुछ शब्द हैं.


Adverbs of Manner
Adverb of manner से काम किस प्रकार हुआ, इस बात की जानकारी मिलती है.
Adverbs of Degree or Quanity
Adverb of degree या quality मात्रा की जानकारी मिलती है.
Adverbs of Afirmation and Negation
इस Adverb से स्वीकृती या अस्वीकृती की पुष्टी होती है.
Adverbs of Reason
Adverb of reason से कारण का बोध करता है.

कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके वाक्य में प्रयोग से पता चलता है कि वह adverb है अथवा adjective या noun.

Adverb जिस शब्द की विषेशता का विवरण करता है और उस adverb को पास से पास रखना चाहिए क्योंकि वाक्य में adverb की स्थिति के अनुसार वाक्य के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है, जैसे...

I have often thought of going to my grandparent's house. यहाँ often का प्रयोग thought के साथ किया गया है. Often से पता चलता है कि मैं कितनी बार सोचता हूँ.
I have thought of going to my grandparent's house often. यहाँ often का प्रयोग going के साथ किया गया है. यहाँ पर पता चलता है कि मैं कितनी बार जाना चाहता हूँ.

Intransitive verb की विशेषता प्रकट करने वाला adverb सामान्य रूप से उस verb के बाद आता है.

My friend lives here.
She speaks fluently.

Adverb of time, जैसे always, never, ever, often, seldom, sometimes और irregularly उन verbs के पहले आता है जिनका वे अर्थ सुधारते हैं.

I always go to school on time.
She never speaks a lie.

but, ये adverbs को to be verb के बाद प्रयुक्त किया जाता है.

He is always cheerful.

जब किसी transitive verb के बाद उसका कर्म हो तब adverb कर्म के पश्चात आता है.

He performed his duty carefully.

जब किसी वाक्य में verb के साथ उसका कोई auxiliary verb जुड़ा हो तब उस verb की विषेशता बयान करने वाला adverb प्रायः auxiliary verb और main verb के बीच प्रयुक्त होता है.

I have always told him to work hard.
He does not know my address.
Verb Preposition
Optimized for 1024x768 resolution on IE6 or above.
डाटा स्पॅक की पेशकश
Developed By:
Center for Custom Software Development
Bilaspur CG 495001 INDIA
Contact for Suggestions & Enquiries
Sound